बरेली, मई 20 -- बरसेर। गांव गनेशपुर की महिला अमरवती ने बताया कि वह अकेली रहती है। 25 जुलाई को गांव के गेंदालाल व उनके बेटे मानसिंह ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी। महिला का आरोप है कि थाना पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि फैसले का दबाव बनाने लगी। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। परेशान होकर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 11 माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- छेड़खानी व मारपीट मामले में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...