जमशेदपुर, जून 4 -- मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जमशेदपुर के आदेश पर बिष्टूपुर थाना में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला धातकीडीह निवासी नाजनीन कौसर की ओर से दायर शिकायत वाद से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से प्राप्त आदेश के आधार पर बिष्टूपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। मामले में मो. ताहिर, उनकी पत्नी अफसाना तथा रानी परवीन को आरोपी बनाया गया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांड दर्ज होने के बाद मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक पिकु कुमार को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज, मारपीट व छेड़खानी करने के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस न्यायालय के निर्देश के आलोक में आरोपों की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता ...