गंगापार, मार्च 16 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। दलित उत्पीड़न के मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।लगभग दो माह पूर्व बीरगंज गांव की अनारा देवी के नाबालिग पुत्र के द्वारा दुकान में पैसे की चोरी की गई थी। दुकानदार के द्वारा उसे पकड़ने पर चोरी का आधा पैसा बरामद भी हुआ था। नाबालिग होने के कारण उसे समझौते पर छोड़ दिया गया था। अनारा देवी न्यायालय की शरण में जाकर आरोप लगाया कि उसके नाबालिग पुत्र को कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया। जाति सूचक शब्द कहे गए। बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर बाबूगंज निवासी आकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता और कमलेश पाल के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.