लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- भानपुर। भीरा कस्बा निवासी महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद भीरा पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट, जान से मारने का प्रयास करने और पति द्वारा दूसरी शादी करने के बाद तीन तलाक देकर उसे बेटी समेत घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। भीरा कस्बा निवासी शकीला बानो पत्नी फुरकान अली ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2017 में पलिया क्षेत्र के अतरिया बड़ागांव निवासी फुरकान अली के साथ इस्लामी रीति-रिवाज से हुआ था। निकाह के समय मायके पक्ष ने एक लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान दिया था। करीब 16 माह बाद उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल वाले पुत्र की चाहत में उसे प्रताड़ित करने लगे। प...