रुडकी, जुलाई 13 -- झबरेड़ा, संवाददाता। रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना करीब एक साल पुरानी है। नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी जोनी कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 अगस्त 2025 को वह तांशीपुर गांव की पीठ बाजार से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि नगला कुबड़ा पार कर देवपुर गांव के पास पहले से दो सगे भाइयों श्याम और सुनील ने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...