देवघर, जून 10 -- देवघर। प्रतिनिधि सिविल कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में भूमि दखल-दिहानी की कार्रवाई संपन्न कराई गई। यह कार्रवाई सिविल कोर्ट सब-जज-1 के आदेश के आलोक में की गई, जिसमें संबंधित भूमि पर वादी पक्ष को विधिवत दखल दिलाया गया। जानकारी के अनुसार, गोविंद कहार की एकमात्र पुत्री बिछिया देवी के पुत्र पंचानंद रवानी उर्फ पंचु राम के नाम से ग्राम कल्याणपुर, टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा कल्याणपुर के दाग संख्या 22, 27, 47, 52 एवं 190 स्थित भूमि पर न्यायालय द्वारा दखल-दिहानी का आदेश पारित किया गया था। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में थाना के एसआई विशम्बर विश्वकर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शांतिपूर्ण वातावरण में दखल-दिहानी की प्रक्रिया पूरी कराई। कार्रवाई के दौरान न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए संबंधित पक्ष को भूमि पर कब्...