लखनऊ, जनवरी 24 -- गोमतीनगर में पड़ोसी ने महिला से छेड़छाड़ की। पति के विरोध करने पर पड़ोसी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसने गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से आरोपी की शिकायत की। अंत में पीड़िता ने निराश होकर कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। ज्वेलर्स मिठाईवाला चौराहा, विवेक खंड निवासी महिला परिवार के साथ रहती है। आरोप है पड़ोसी नवदीप गर्ग उर्फ मनु अग्रवाल महिला को देखकर अश्लीलता और भद्दे-भद्दे इशारे करता है। एक दिन पड़ोसी नवदीप ने महिला को अकेला पाकर दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। भीड़ को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.