अलीगढ़, मार्च 28 -- छर्रा, संवाददाता। थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ बदसलूकी और उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना दादों में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता के अनुसार शाम करीब 7 बजे सतरापुर और सिंहाबली के बीच रास्ते से गुजर रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने कहा कि वह सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहचाती हैं उसमें 50 प्रतिशत धन लेने का भी जिक्र किया है और बताया कि आरोपियों ने मेरे कपड़े खींचे तथा जान से मारने की धमकी और फरार हो गए। इस मामले पीड़िता ने थाना छर्रा में लिखित तहरीर दी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई।महिला का यह भी आरोप है कि नामजद आरोपी पहले भी कई बार उन्हें ...