उन्नाव, मई 16 -- चकलवंशी, संवाददाता। दस माह पहले धान रोपाई की बकाया मजदूरी का तगादा करने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट की घटना में जब पीड़ित की फरियाद पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।माखी थाना के विजयीखेड़ा गांव के रहने वाले सुजीत का आरोप है कि 27 जुलाई 2025 को गांव निवासी रामचंद्र के खेत में धान रोपाई की बकाया मजदूरी 870 रुपये मांगने गया तो गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर भाई रंजीत, राहुल, सुशील व भाभी कमला बचाने आई तो रामचंद्र ने ललित, छोटू सोनाली, गुड़िया व दीपू की पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे चारों लोग घायल हो गए थे। इस दौरान अन्य मजदूरों को देने के लिए जेब में रखे बीस हजार रुपये लूट लिए औ...