झांसी, जुलाई 14 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में 30 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह आरोप पीड़ित महिला ने लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत राजगढ़ डबरा (जिला ग्वालियर) व हाल बड़ोरा, थाना बबीना निवासी लीला पत्नी कमल राज ने आरोप लगाया है कि 6 दिसंबर 2025 को उसकी भूमि का बैनामा उपनिबंधक कार्यालय द्वितीय झांसी में कराया गया। बैनामे में विक्रय मूल्य के कॉलम में मात्र पांच लाख रुपये चेक से प्राप्त होना अंकित कर दिया गया, जबकि शेष करीब 30 लाख रुपये बाद में देने का आश्वासन दिया गया। आरोप लगाया कि बड़ोरा निवासी धर्मेंद्र, कल्याण सिंह, प्रशांत कनोजिया निवासी झांसी और दस्तावेज लेखक संस्कार राय ने उसे भरोसे में लेकर कागजात तैयार कराए। शेष धनराशि शीघ्र देने की बात कही। काफी समय बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं दिए ...