कोर्ट के आदेश पर चरपोखरी प्रमुख रामचंद्र सिंह ने फिर संभाला पदभार
आरा, मई 22 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में चरपोखरी प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव ने पुनः अपना पदभार शुक्रवार को ग्रहण कर लिया है। भोजपुर डीएम की ओर से जारी कार्यालय आदेश के बाद जैसे ही वे प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, वहां समर्थक और जनप्रतिनिधि पहुंच गये। पदभार संभालते ही उनके पक्ष के लोगों ने जिंदाबाद नारे के साथ उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। उत्साहित समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया और उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। विदित हो कि प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को पंचायती राज विभाग की मंजूरी के बाद रामचंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले में सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने अविश्वास प्रस्ताव के पुराने आदेश को खारिज कर दिया। इसके बाद जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.