चित्रकूट, जून 6 -- चित्रकूट। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र के आदेश पर कर्वी कोतवाली में गहने चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा की रहने वाली सुधा पत्नी राजबहादुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बीते पांच मई को अपने बेटे विकास के साथ राजापुर निमंत्रण में जा रही थी। बस स्टैंड में सुबह करीब पांच बजे उसके बैग को ब्लेड से काटकर उसमें रखे करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। कोतवाली में तहरीर देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दो-तीन अज्ञात लोगों को सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में उतरते देखा है। यह भी पढ़ें- मार्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट लिए जेवर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...