बांदा, मई 26 -- बांदा। नगर कोतवाली पुलिस ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट के आदेश पर एसीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। बाबा तालाब निवासी रामबाबू वर्मा ने बताया कि उसका बेटा बीती 4 मार्च की रात घर लौटते समय तालाब के पास सामने से आ रही चार पहिया गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जब वह शिकायत लेकर आरोपी पदमा यादव व पवन यादव के घर पहुंचा तो वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। बाद में आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति नशे की हालत में पीड़ित के घर पहुंचा और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए धमकियां दीं। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई बताई गई। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन...