कोर्ट के आदेश पर एक वर्ष बाद अज्ञात बाइक चालक पर केस
देवरिया, जुलाई 31 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने एवं बाइक की ठोकर लगने से हुई मौत के मामले में अज्ञात बाइक चालक पर एक वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के खुखुन्दू गांव निवासी जयराम एवं रामदुलारे पिछले वर्ष 11 जुलाई को परसिया मल्ल गोदाम के पास खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात बाइक चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक अपने बाइक को चलाते हुए ठोकर मार दिया। जिससे सड़क किनारे खड़े दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जयराम की मौत हो गई।मृतक के पुत्र हर्मेश कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी ।न्यायालय के आदेश पर खुखुन्दू पुलिस ने घटना के समय एक पहचान की गई बाइक की वाहन संख्या एवं अज्ञात बाइक चालक पर बीएनएस की विभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.