मोतिहारी, जनवरी 7 -- आदापुर। थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव में न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई अंचल अधिकारी आदापुर अनामिका सिंह के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती रही। आदापुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के आलोक में अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है और सार्वजनिक अथवा विवादित भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...