देवरिया, जून 2 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट, तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुमित्रा देवी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 29 मार्च की सुबह वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान का निर्माण करा रही थीं। इसी दौरान पट्टीदार पक्ष के सिंहासन, विक्की, विकास, सिंधु, लालमती देवी, भोलू, रूबी और कुन्ती देवी लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर मारपीट ...