देवरिया, मई 11 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चकमुकाम अली गांव में भूमिधरी भूमि से अवैध खनन कर मिट्टी बेचने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के चकमुकाम अली गांव निवासी महमूद आलम पुत्र मरहूम शरीफ ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनकी आराजी संख्या 24 की भूमि से गांव के ही कमाल अहमद, समीउल्लाह व सफीउल्लाह ने अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर बिक्री की है। मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी, खनन विभाग तथा पुलिस अधिकारियों से भी की गई थी। यह भी पढ़ें- खेत से जबरन मिट्टी खनन का आरोप जांच आख्या में खनन की पुष्टि होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस...