बस्ती, मई 3 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने के महुडर निवासी इन्द्रजीत का आरोप है कि डीडब्लूसी कम्पनी में पैसे को चार गुना करने और जमीन, फ्लैट, प्रापर्टी आदि के नाम पर उनसे पैसा मांगा गया। उन्होंने एक बैंक से तीन लाख 60 हजार रुपया और दूसरे बैंक से पांच लाख का लोन लिया। इसके अलावा उनके भाई ने 17 लाख का लोन लेकर इसमें दस लाख रुपया कम्पनी में लगा दिया। इसके अलावा अन्य खर्च के नाम पर उनसे करीब एक लाख 60 रुपया नकद लिया गया। इसके बाद भी काम नहीं होने पर पैसा मांगा तो अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी के नाम पर 2.70 लाख ठगे, बंधक बनाकर पीटा थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी येतेन्द्र कुमार निवासी थाना खलीलाबाद सं...