लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ,संवाददाता। बिजनौर क्षेत्र के सरवन नगर में कोर्ट के स्थगन आदेश को दरकिनार कर दबंग जमीन पर निर्माण कराने पहुंच गए। विरोध करने पर भूखंड स्वामी सैयद हिसामुद्दीन हुसैन को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर बिजनौर पुलिस ने इंद्र बहादुर सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।मूलरूप से अयोध्या के कुसहरी, रिदौली निवासी और वर्तमान में बिजनौर के सरवन नगर में रहने वाले सैयद हिसामुद्दीन हुसैन ने बताया कि वह इकबाल अशरफ की भूमि के मुख्तारेआम हैं। वह उनकी जमीनों की देखरेख का कार्य करते हैं। हिसामुद्दीन के मुताबिक इकबाल अशरफ की खसरा संख्या 2250 से संबंधित भूमि के बंटवारे का मामला उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में 4 फरवरी 2025 को न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी जारी किया गया था। आरोप है कि...