मधुबनी, मई 5 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर के कैथिनिया अंडरपास के समीप रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को मंगलवार को वापस लौटना पड़ा। भारी संख्या में जुटे आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंचे रेलवे अधिकारियों को पटना हाईकोर्ट के एक आदेश के कारण अभियान बीच में ही रोकना पड़ा। जब तक अभियान को अमल में लाने के लिए रेलवे की टीम मौजूद रही वहां का माहौल गरम रहा। न्यायालय द्वारा रेलवे के पूर्व के नोटिस को रद्द किए जाने की सूचना मिलते ही बुलडोजर थम गए और टीम वापस लौट गई। अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्लूआई पप्पु कुमार सिंह, एसएसई गौतम दास, आईओडब्ल्यू रमेश कुमार, दरभंगा आरपीएफ इंस्पेक्टर पुखराज मीणा, कार्यालय अधीक्षक महेश कुमार सिंह के अलावा अनुमंडल प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट नगर परिषद के स्वक्षता अधिका...