छपरा, जून 16 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। डीएम के जनता दरबार में उपस्थित सभी 74 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना व कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। रिविलगंज के नंदलाल शर्मा ने न्यायालय के आदेश के आलोक में दखल दिहानी कराने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: फुलबरिया में जन कल्याण शिविर: अतिक्रमण, जर्जर बांध और जल-जमाव को लेकर डीएम को सौंपे आवेदनसमस्या समाधान का निर्देश इसपर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी रिविलगंज को अविलंब कार्रवाई कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मांझी के एक आवेदक ने बताया कि उनकी ख़रीदगी की जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के क्रम में स्थानीय व्यक्ति के स्तर पर बाधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने अपनी जमीन की मापी कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी मांझी एवं दाउदपुर थाना प्रभारी को क...