सासाराम, जनवरी 2 -- सासाराम जिले की कोर्ट के आदेश की अवहेलना को जिला जज-19 डॉ.दिनेश कुमार प्रधान की अदालत ने गंभीरता से लिया है। एक मामले में कोर्ट ने अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष के वेतन से प्रतिदिन 500 रुपए कटौती के आदेश दिए हैं। कटौती की गई राशि राज्यकोष में जमा करने को कहा है। साथ ही कहा गया है कि जिस दिन आदेश का अनुपालन हो जाएगा, उस दिन से राशि कटौती बंद हो जाएगी। बताया जाता है कि वर्ष 2023 में अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के मधुरामपुर गांव में हुई हत्या की प्राथमिकी महेन्द्र सिंह ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी। मामले के दो आरोपितों का ट्रायल जिला जज 19 की अदालत में चल रहा है। वहीं अभियोजन पक्ष की मांग पर हत्या में प्रयुक्त कैंची को साक्ष्य के रूप में पेश करने की अनुमति अदालत ने दी थी। इसकी जानकारी अकोढ़ीगोला एसओ को भी दी गई थी। इसके बाद भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.