बगहा, मार्च 26 -- बगहा। कोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार पिछले तीन वर्ष से लंबित चल रहे बयान को गुरुवार को दर्ज किया गया। और इसी के साथ कोर्ट में इस मामले की अब आगे की कार्रवाई हो सकेगी। मामला सेमरा थाना कांड संख्या 50/2005 से जुड़ा है, जिसमें सजावार बंदी राजू मियां उर्फ राजू बैठा का बगहा जेल से 25 मार्च 2023 को बेतिया मंडल कारा में स्थानांतरण कर दिया गया था। इसके बाद अभियुक्त को बगहा न्यायालय में उपस्थापन के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे, लेकिन बीते तीन वर्षों से अभियुक्त की पेशी लंबित पड़ी थी। अदालत के अनुसार, बेतिया मंडल कारा अधीक्षक द्वारा कई बार बगहा एसपी को पत्र भेजकर सशस्त्र पुलिस बल और वाहन की मांग की गई, लेकिन हर बार पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था नहीं की गई। अभिलेखों के अवलोकन में अदालत ने पाया कि दोनों विभागों के बीच समन्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.