मैनपुरी, सितम्बर 28 -- वर्ष 2008 में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मुकदमे में कोर्ट की तारीखों पर न जाने वाले भाजपा नेता किशन दुबे को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वारंट के तहत उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो आवास पर पुलिस से नोकझोंक हुई। कोतवाली में समर्थकों ने नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया। कोतवाली के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया गया। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट ले गई। शहर के गोपाल नगर निवासी किशन दुबे पुत्र महेश चंद्र दुबे के विरुद्ध वर्ष 2008 में आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी सुनवाई एसीजे कोर्ट नंबर-6 में चल रही है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट की तारीखों पर किशन दुबे नहीं गए तो कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए। कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार करके थाने ले आयी। आवास प...