रांची, फरवरी 24 -- रांची, हरींद्र तिवारी झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रांची एसएसपी, डीएसपी हटिया और डोरंडा थाना प्रभारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि इन पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय के आदेश की जानबूझकर अवहेलना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋतु कुमार, महासचिव नवीन कुमार की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 17 फरवरी को अधिवक्ता मनोज टंडन राजेंद्र चौक से गुजर रहे थे। तभी मवाज खान नामक एक मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद मवाज खान ने जानबूझकर हंगामा खड़ा कर दिया और कार के बोनट पर चढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली। अधिवक्ता मनोज टंडन ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। जहां 19 फरवरी को हाई कोर्ट न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.