जमशेदपुर, मार्च 19 -- जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन बंद रहेगा। अधिवक्ता के अनुसार शुक्रवार को अंतिम जुमा और शनिवार को ईद की छुट्टी से कोर्ट बंद रहेगा, जबकि रविवार को साप्ताहिक छुट्टी है। छुट्टी के दौरान न्यायिक कार्य बंद रहेंगे। सिर्फ विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार आरोपियों का रिमांड होगा। कोर्ट खुलने के बाद ही मामले में सुनवाई सहित अन्य कामकाज होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...