उन्नाव, दिसम्बर 18 -- चकलवंशी। माखी पुलिस ने कोर्ट आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 23 सितंबर को वह गांव स्थित एक परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी गांव निवासी रजेपाल, भोला, रमेश मौजूद थे और पहले सामान देने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। इसी दरम्यान छेड़छाड़ करने पर विरोध किया तो धमकी दी। पुलिस को सूचना दी, मगर कोई कारवाई नहीं हुई। तब कोर्ट की शरण में गई। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.