धनबाद, अप्रैल 6 -- धनबाद। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर धनबाद सहित राज्य की सभी अदालतों में कामकाज छह अप्रैल से प्रातःकालीन चलाया जाएगा। अदालत में सुबह सात बजे से दोपहर 12 तक सुनवाई होगी। बीच में सुबह नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक भोजनावकाश रहेगा। यह व्यवस्था 27 जून तक लागू रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...