कानपुर, मई 23 -- कानपुर। फर्जीवाड़ा कर अवैध रेलवे पास से आरक्षण करने के मामले में अपर जिला जज विजय कुमार गुप्ता ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद डिमरी ने बताया कि 18 अप्रैल को शिवगंगा एक्सप्रेस में कोच संख्या ए-2 की सीट नंबर 12 पर संजय कुमार को पकड़ा गया। उसने खुद को रेलवे कर्मी बताया और ड्यूटी पास व आरक्षित टिकट न होने की बात कहते हुए नीचे उतरने लगा। चीफ विजिलेंस आफीसर और जीआरपी ने पकड़ लिया। उसके पास से कई अवैध प्रथम श्रेणी पास, आरक्षण फार्म और अन्य सामग्री मिली। आधार कार्ड से उसकी पहचान भोला नगर झींझक मंगलपुर कानपुर देहात निवासी राम गोपाल विश्वकर्मा के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...