वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी। कोरौता हॉकी एकेडमी में क्रीड़ा अधिकारी और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजय विक्रम सिंह की ओर से सोमवार को 15 हॉकी स्टिक एवं 15 गेंदों का वितरण किया गया। क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि मेहनत करते रहिए और अपने जिला, मंडल, प्रदेश, देश और माता पिता का नाम रोशन करिए। एकेडमी के मैनेजर मनोज कुमार पटेल ने धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...