कोरोनेशन आईसीयू में 24 घंटे रहेंगे डॉक्टर, बढ़ेंगे मरीज
देहरादून, जून 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से कोरोनेशन अस्पताल के 10 बेड के आईसीयू का पूरा उपयोग नहीं होने और बेड खाली पड़े रहने का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने पीएमएस डॉ. मनु जैन के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया और आईसीयू की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सीएमओ डा. शर्मा ने रिकवरी वार्ड में डॉक्टरों के लिए ड्यूटी रूम बनाने और डीआरपी के तहत तैनात डॉक्टरों की तीनों शिफ्ट में ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फिजिशियन, सर्जन को हर हाल में शाम का राउंड लेने और ऑन कॉल उपलब्ध रहने को कहा। आईसीयू प्रभारी डॉ. सरोज पंवार को व्यवस्था की कड़ी निगरानी करने और ऑन कॉल न पहुंचने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.