नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- रूस से निकली एक बीमारी ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। बीमारी से हुई मौत के बाद कोरोना महामारी की यादें ताजा हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के इरकुत्स्क एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट में एक 28 वर्षीय महिला लैब तकनीशियन की मौत हो गई है। मौत का कारण 'निमोनिक प्लेग' से हुआ संक्रमण बताया जा रहा है। बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी को लेकर कुछ खौफनाक दावे भी किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह संक्रमण कोरोना वायरस से 1000 गुना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे पहले बताया जा रहा है कि महिला लैब में जांच के दौरान जिंदा बैक्टीरिया वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से संक्रमित हो गई थी। हालांकि, रूसी स्वास्थ्य निगरानी संस्था 'रोस्पोट्रेबनादजोर' ने इसे नकारते हुए दावा किया है कि उनकी मौत प्लेग से नहीं, बल्कि निमोनिय...