नई दिल्ली, फरवरी 26 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के गठन का इंतजार है। यह वेतन आयोग कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सिफारिश करेगा। इन सिफारिशों पर सरकार के कोरोना काल के एक फैसले का असर पड़ेगा। आइए डिटेल में जान लेते हैं।क्या था फैसला? दरअसल, कोरोना काल में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की तीन किस्तों को 18 महीनों के लिए रोक दिया था। यह अवधि जनवरी 2020 से जून 2021 तक रही। एक्सपर्ट बताते हैं कि सरकार के इस फैसले की वजह से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कम से कम 10% कम है। वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनर्स को 58% महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर कोरोना काल के भत्ते को सरकार ने जारी किया रहता तो केंद्रीय कर्मचारियों का भत...