मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कोरोना के कारण विवि में योगदान नहीं करने वाले सहायक प्राध्यापकों की ज्वाइनिंग करायी जायेगी। लोकभवन ने इस बारे में सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है।लोकभवन ने कहा है कि इस बारे में सुप्रीम कोर्ट का भी दिशा निर्देश है कि किसी की ज्वाइनिंग नहीं रोकी जाये। लोकभवन ने यह निर्देश वर्ष 2019 में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित सहायक प्राध्यापकों के लिए दिया है। लोकभवन ने अपने पत्र में कहा है कि विवि प्रशासन उन्हीं सहायक प्राध्यापकों का योगदान कराये, जिनकी नियुक्ति बीपीएसएसी से हुई और विवि से उनकी नियुक्ति संबंधित अधिसूचना भी जारी की गई हो। इन सहायक प्राध्यापकों की ज्वाइनिंग अभी की तारीख से मान्य होगी। सहायक प्राध्यापक अपने नोटिफिकेशन की तारीख से किसी भी प्रकार के एरियर का दावा नहीं कर सकेंगे।...