अलीगढ़, अप्रैल 30 -- ग्राउंड रिपोर्ट: मजदूर दिवस अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विकास चाहे जितना भी हो जाए पर मजदूरों दशा जस की तस ही है। यहां तक की कभी महामारी तो कभी गैस किल्लत की वजह से पलायन की समस्या भी रही है। यही हाल मजदूरों का कोरोना काल मे देखने को मिला। कम मजदूरी, स्वास्थ्य जोखिमों एवं सामाजिक असुरक्षा ने उन्हें कर्ज और असुरक्षा के जाल में धकेल दिया। ऐसा एक रिसर्च में सामने आया है। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में गर्मी बढ़ने पर श्रमिकों को 5 घंटे का मिलेगा दोपहर विश्रामअलीगढ़ के मजदूरों पर कोरोना काल का प्रभाव एएमयू डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध में पता चला कि कोरोना काल के बाद अलीगढ़ के मजदूरों, विशेषकर ताला उद्योग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के जीवन स्तर पर गहरा और नकारात्मक प्रभाव पड़ा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वव...