नई दिल्ली, जुलाई 4 -- अमेरिका 4 जुलाई को अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन कोरोना काल के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब US इंडिपेंडेंस डे परेड को रद्द करना पड़ा और इसका कारण है- भीषण गर्मी और लू। पूर्वी अमेरिका के कई राज्यों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि करीब 16 करोड़ लोग भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। वॉशिंगटन डीसी में नेशनल मॉल पर आयोजित होने वाला ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर तेज गर्मी की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक महिला को हीट एक्सॉशन यानी गर्मी से बेहोशी जैसी हालत के बाद पैरामेडिक्स अस्पताल ले गए। आयोजकों के मुताबिक, कई लोगों की तबीयत खराब होने के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा, शनिवार सुबह होने वाली इंडिपेंडेंस डे परेड भी बहुत ज्यादा और...