कोरोना काल में सात में करा दिया गया दो-दो बार काम, तत्कालीन प्रधान सहित तीन पर केस
एटा, अगस्त 31 -- कोराना काल में मनरेगा की ओर से कराए गए कार्यों में गोलमाल कर लिया। प्रधान और उनके अधिकारियों ने चार कामों पर सात माह में फिर से काम दिखाकर पैसा निकाल लिया। लोकायुक्त में हुई शिकायत के बाद हुई जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधान, सक्रेटरी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसूलपुर में कराए गए विकास कार्यो की शिकायत लोकायुक्त के यहां सलीम अहमद की ओर से की गई। शिकायत के बाद हुई जांच में पाया गया गांव की माता मंदिर के पास 12 दिसंबर 2019 को नाला निर्माण कराया गया। इस काम का 90 हजार से अधिक रुपया निकाल लिया गया। इसी स्थान पर फिर से काम कराया गया। 13 जुलाई 2020 इसी स्थान पर काम कराने के बदले एक लाख से अधिक का पैसा मनरेगा योजना से निकाल लिया। ऐसे ही ग्राम पंचायत में चार स्थानों पर काम कराए गए। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.