कोरोकला गांव में 15 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर
हरदोई, मई 20 -- बेनीगंज। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से जूझ रहे कोरोकला गांव के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को बेनीगंज न्यू पावर हाउस पहुंच गए। ग्रामीणों ने अवर अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर पिछले 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की मांग की। ग्रामीण राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि तैनात लाइनमैन केवल नाम मात्र के लिए कार्य कर रहा है। लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को भी सही स्थिति से अवगत नहीं कराया जाता, जिसके कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- रामकोल दक्षिण मुहल्ला में ट्रांसफॉर्मर खराब,100 घरों की बिजली गुल इससे गांव की आधी आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। उमस भरी गर्मी में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.