सिमडेगा, जनवरी 31 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुमकी गांव में लगने वाला कोरोंजो मेला की डाक बंदोबस्ती दो फरवरी को दोपहर दो बजे से दो बजे से होगा। डाक की सभी कार्रवाई दुमकी पंचायत भवन में होगी। डाक में भाग लेने वाले व्यक्ति को डाक का 10 प्रतिशत राशि पूर्व में जमा करना होगा। डाक में पूर्व में सैरात का बकाया राशि वाले लोग भाग नहीं ले सकते है। कहा गया कि डाक में भाग लेनेवाले व्यक्ति को बंदोबस्त लेते समय एकरारनामा जमा करना होगा। डाक स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार ग्राम पंचायत दुमकी को होगा। डाक की सार्वजनिक सूचना मुखिया रेशमा डुंगडुंग और पंचायत सचिव बली प्रधान ने दी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.