बेगुसराय, जून 23 -- गढ़पुरा। प्रखंड की कोरैय पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित नल जल का संयंत्र पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है। इसके कारण लोगों को पानी के दर-दर भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नल जल के इस प्लांट के संवेदक को सूचना दी गई है लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। इस संबंध में पीएचईडी के कनीय अभियंता निरंजन कुमार ने बताया कि नल जल संयंत्र बुधवार तक ठीक हो जाएगा। यह भी पढ़ें- कोरैय में पांच दिनों से नल जल संयंत्र खराब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...