चक्रधरपुर, दिसम्बर 5 -- मनोहरपुर, संवाददाता प. सिंहभूम के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में तीन शातिर ठगों ने एक व्यक्ति को कोरे कागज़ का बंडल थमाकर उससे 12 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे की है। आरोपियों में नीरज कुमार सहनी, सत्येंद्र कुमार सहनी व मुरारी महतो शामिल हैं। तीनों बिहार के मोतिहारी जिला के केसरिया थाना क्षेत्र के चांदपरसा गांव के हैं। डीएसपी जयदीप लकड़ा ने बताया कि काशीजोड़ा गांव निवासी गणेश लकड़ा बुधवार को शहरी क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक में 12 हजार रुपये जमा करने गया था। उस समय गणेश के पीछे नीरज, सत्येंद्र व मुरारी भी कतार में थे। इस दौरान तीनों ने गणेश से कहा कि उनके पास डेढ़ लाख रुपये हैं, पर एक बार में अकाउंट में जमा नहीं हो सकता है, यह कह मदद मांगी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.