नई दिल्ली, फरवरी 13 -- कोरिया की बहुत सारी रोमांटिक सीरीज हैं जो इस वक्त नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। लेकिन कुछ ऐसी हैं जो बहुत अच्छी हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताना चाहते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। ये साल 2024 की सबसे बड़ी हिटी सीरीज थी। सीरीज देखते वक्त शुरुआत में ऐसा लगता है कि ये एक नॉर्मल टाइम-ट्रैवल स्टोरी है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है एक्टर्स की केमिस्ट्री और कहानी लोगों का पसंद आने लगती है।सीरीज का नाम और कहानी इस सीरीज का नाम 'लवली रनर' है। इसकी कहानी इम सोल (Im Sol) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक एक्सीडेंट की वजह से चल नहीं पाती है। उसे सिर्फ एक ही चीज से खुशी मिलती है, के-पॉप स्टार रयू सुन-जे (Ryu Sun-jae) का म्यूजिक। एक दिन खबर आती है कि सुन-जे ने सुसाइड कर लिया है। दुखी होकर इम सोल एक...