गोड्डा, फरवरी 10 -- कोरियाना में दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया उद्घाटन किया गया कोरियाना में दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया उद्घाटन किया गया तस्वीर उद्घाटन के मौके पर पहलवानों को मिलते हुए अतिथि। बसंतराय ।प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के कोरियाना गांव स्थित गेरुआ नदी किनारे सोमवार को दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। आयोजित इस दंगल को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। उद्घाटन मुकाबला उत्तर प्रदेश के कानपुर से आए जुनैद पहलवान और बुंदेलखंड (उत्तर प्रदेश) के ठाकुर पहलवान के बीच कराया गया। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंततः जुनैद पहलवान ने शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन करते हुए ठाकुर पहलवान को चित कर जीत हासिल की। ...