नोएडा, जून 25 -- - सेक्टर-4ए में 500 एकड़ में प्रस्तावित है परियोजना, कोरियन प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर आसपास की कनेक्टिविटी को समझा ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-4ए में विकसित होने वाली कोरियन सिटी में 70 प्रतिशत क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां होंगी। गुरुवार को कोरियन प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना को लेकर यमुना सिटी का दौरा किया और आसपास कनेक्टिविटी को समझा। कोरियन सिटी में इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश होगा।

कोरियन प्रतिनिधिमंडल का दौरा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-4ए में 500 एकड़ में कोरियन सिटी प्रस्तावित है। इस परियोजना के लिए कोरियन उद्यमियों और अफसरों के साथ बातचीत जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कोरियन प्रतिनिधिमंडल ने यमुना सिटी का दौरा किया। इसका...