बक्सर, अप्रैल 19 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। कोरानसराय पुलिस ने देसी शराब के साथ एक तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। साथ ही तस्करी में उपयोग होने वाली बाइक भी जब्त किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचा प्राप्त हुई कि एक युवक देसी चुलाई शराब की खेप लेकर सप्लाई करने की फिराक में है। प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी की गई। युवक को धर-दबोचा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नोनिया डेरा निवासी बिंद चौधरी के पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद इसी अभियान के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मठिला निवासी बीरेंद्र कुमार सि...