बक्सर, फरवरी 3 -- तैयारी पूरी संत-महात्मा भी इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभाएंगे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा व संत-महात्माओं के सान्निध्य में गूंजेगा क्षेत्र डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय स्थित श्री राधेकीर्तन ब्रह्म बाबा के सान्निध्य में आगामी 10 से 16 मार्च तक भक्ति, आस्था और वैदिक परंपरा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। यहां श्री श्री 108 विराट श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। महायज्ञ का शुभारंभ 10 मार्च को कलश यात्रा, जलभरी व पंचांग पूजन के साथ होगा, जबकि 16 मार्च को पूर्णाहूति के साथ इसका समापन किया जाएगा। समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। महायज्ञ का संचालन प्रसिद्ध यज्ञाचार्य आचार्य अखिलेश उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न होगा। वहीं प्रयागराज की सुप्रसिद्ध कथावाचिका वि...