बक्सर, अप्रैल 10 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। कोरान सराय थाना क्षेत्र के नाजीरगंज और रानीबाग स्थित चिमनी भट्ठों पर छापेमारी कर 16 बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया। स्वयंसेवी संस्था के आवेदन पर श्रम विभाग ने रेस्क्यू कर बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। कागजी प्रक्रिया पूरा कर सभी बच्चों को उसके अभिभावकों के हवाले कर दिया गया। अभिभावकों को भविष्य में बच्चों से मजदूरी नहीं कराने की चेतावनी दी गई। छापेमारी के दौरान मुगांव के एक भट्ठा संचालक ने रेस्क्यू टीम के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.