कोरांव में 90 प्रतिशत पौधों के बचने का दावा
गंगापार, जुलाई 8 -- वैसे तो पूरे देश में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है लेकिन इस बार कोरांव रेंज में सात जून तक मनाए गए इस दिवस के अंतर्गत महुली, बसहरा, बहरैचा तथा बड़ोखर आदि छह स्थानों पर लगभग दो हजार पौधे लगाये गए। पिछले वर्ष भी इन्ही स्थानों पर इतने ही पौधे लगाए गए थे लेकिन हकीकत है कि केवल 50 प्रतिशत पौधे ही बचे हैं शेष सूख चुके हैं। जबकि कोरांव रेंजर प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार 90 प्रतिशत पौधे अभी भी सुरक्षित हैं। इनमे केसिया सेमिया, कनजी तथा आम आदि के पेड़ शामिल हैं। उनके अनुसार 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 464 एकड़ वन भूमि पर होगा पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.