गंगापार, मार्च 7 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस में बढ़ते राजस्व के मामले चिन्ताजनक बनते जा रहे है। एसआईआर ने सभी अधिकारियो को काफी दिनों से कोर्ट के मामलों से दूर रखा है। इस बीच विवादित मामले भी तेजी से बढ़े हैं। जब अधिकारियों से मौके पर जाने की बात कही जाती है तो समय नही है कि बात कहकर टाल जाते हैं। शनिवार को एसडीएम ज्वाइंट अतुल वर्मा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की तो उनके सामने आये 202 मामलों मे सबसे अधिक राजस्व की 85 शिकायतें रही। जिसे उन्होंने सम्बन्धित लोंगो को गम्भीरता से लेने को कहा। इसके बाद पुलिस के 36, विकास के 15 तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण तथा अन्य विभिन्न विभागों की शिकायतें रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.