गंगापार, मई 30 -- गुरुवार रात आई आंधी और तूफान के बाद अभी भी कोरांव क्षेत्र की 40% विद्युत आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट पाई है जिसके कारण लोग अंधेरे में रात बिताने के साथ-साथ पीने के पानी के लिए भी परेशान है। क्षेत्र के उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि अधिकतर विद्युत फॉल्ट पोल गिरने, टूटने, इंसुलेटर खराब होने तथा ट्रांसफार्मर जलने से चरमराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह से संविदा कर्मियो के अलावा विद्युत के काम करने वाले अन्य लोगों को भी दैनिक मजदूरी पर रखकर रात दिन काम चलाया जा रहा है उम्मीद है कि रविवार शाम तक हर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी ।उन्होंने यह भी पढ़ें- 33 केवी लाइन पर गिरी टहनियां, रात भर नहीं आई बिजली यह भी बताया कि दूर दराज और पहाड़ी क्षेत्रों में अंतिम दौर में प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...